अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। लॉकडाउन -4 को लेकर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए है यह निर्देश देशव्यापी लॉकडाउन के जारी रहने तक लागू रहेगे।इसमें सरकार ने जम्मू जिला को ओरंज में रखा है।ओरंज जोन वाले जिलों में कई प्रकार की छुट दी गई है।जम्मू में आज यानी बुधवार से सड़कों पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी चल सकेंगी। इनमें सिर्फ दो सवारियां ही बैठ सकेगी। यह सेवा केवल जम्मू जीले की सीमा तक सीमित होगी। गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के 57वें दिनों बाद शहर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलते दिखेंगे। ऑटो रिक्शा चलने से लोगों के साथ-साथ रिक्शा चालकों ने भी राहत की सांस ली है। इनते दिनों ठप पड़े काम से ऑटो चालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। अब काम दुबारा शुरू होने से यह लोग अपनी रोजी- रोटी कमा सकेगे। जम्मू शहर में 25 सौ के करीब ऑटो रिक्शा चलते हैं। वहीं ग्रीन जोन में आने वाले डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और राजोरी जिले में 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ सार्वजानिक परिवहन सेवा शुरू होगी। हालांकि यह सेवा केवल इन जिलों की सीमा तक सीमि रहेगी। ------------ एमए स्टेडियम में नहीं मिलेगी खिलाड़ियों को आने की इजाजत लॉकडाउन -4 में प्रदेश के खेल मैदान और खेल कंप्लेक्स में खेल गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी गई है। हालांकि जम्मू जिले के इंडोर स्टेडियम को क्वारंटाइन केंद्र बनाया है। ऐसे में इन स्थानों पर खिलाड़ियों को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी नसीम जावेद चोधरी ने कहा कि फिलहाल एमए स्टेडियम और भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। अन्य खेल मैदान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को इजाजत दी जाएगी। इस फैसले से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।