फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के लिए संजीवनी बनी यह योजना

Wed, 15 Jul 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंडलाइन पर शुरू की गई नि:शुल्क नाइट कॉलिंग भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लिए संजीवनी बन गई है। बंद पड़े कनेक्शन दोबारा शुरू करवाए जा रहे हैं, तो नए कनेक्शनों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के रिस्पांस को देखते हुए बीएसएनएल ने भी मौजूदा वित्तीय वर्ष में 35 हजार नए कनेक्शन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यही नहीं, बीएसएनएल लैंडलाइन की बढ़ती संख्या को कैश करने के लिए ब्राडबैंड कनेक्शन देने के लिए भी प्लानिंग कर चुका है। मौजूदा वर्ष एक मई को बीएसएनएल ने देशभर में नाइट कॉलिंग शुरू कर दी। रात 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे यह सुविधा चलाई जा रही है। इसके बाद लोग अपने बंद कनेक्शन दोबारा शुरू कराने लगे, क्योंकि इस सेवा में किसी भी नेटवर्क और कहीं पर भी उक्त समय नि:शुल्क कॉल की जा सकती है।

ऐसे में मई और जून महीने में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 66 बंद कनेक्शन दोबारा से शुरू हो गए, उपभोक्ताओं ने इन कनेक्शनों को शुरू करने के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा मई में बीएसएनएल ने 585 और जून में 568 कनेक्शन लगाए, जबकि दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन लगाने के लिए आवेदन कर दिया है, जिनको कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर, जेएंडके सर्कल, लाभ सिंह ने बताया कि इस वर्ष 35 हजार नए कनेक्शन लगाए जाएंगे और 15 हजार ब्राडबैंड के नए कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूरे राज्य में यह नए कनेक्शन लगाए जाएंगे। नाइट कॉलिंग को बहुत अच्छा रिस्पांस आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें