फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 5 लाख का दुर्घटना बीमा नि:शुल्क

Sun, 14 Oct 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रात के समय रोशनी से जगमगाता वैष्णो माता का दरबार
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्रद्धालुओं को निशुल्क पांच लाख दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में शनिवार को इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


फैसले के अनुसार ग्रुप दुर्घटना बीमा कवर के तहत पांच साल से अधिक आयु वाले श्रद्धालुओं को पांच लाख तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। पांच साल से कम आयु वाले बच्चों को तीन लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इससे पूर्व पांच साल से ज्यादा आयु के श्रद्धालुओं को तीन लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिल रहा था और पांच साल से कम आयु के बच्चों को एक लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिल रहा था। 

इसके अतिरिक्त बोर्ड ने भवन से भैरो घाटी तक यात्री रोपवे से यात्रा करने पर श्रद्धालुओं को अतिरिक्त पांच लाख की बीमा कवर देने का फैसला भी लिया है। यात्री पर्ची लेने के साथ ही यात्रा को बीमा कवर मिल जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि बीमा का प्रीमियम बोर्ड वहन करेगा और आठ साल के गाद बीमा कवर को बढ़ाया जाएगा। बैठक में बोर्ड के सदस्यों में डॉ. एस एस बलोरिया, डॉ. अशोक भान, एच एन मैनी, जस्टिस रिटायर्ड प्रमोद कोहली, मेजर जनरल रिटायर्ड शिव कुमार शर्मा और बी बी व्यास के अलावा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रहमन्यम, राज्यपाल के प्रधान सचिव उमंग नरुला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता, सिमरनदीप सिंह, डा. एम के कुमार और अंशुल गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें