फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

Tue, 28 Aug 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कश्मीर ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली के विभिन्न बैंक खातों में जमा हुए 5,88,600 रुपये का रिकार्ड भी निकाला और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल कश्मीर द्वारा दिए गए पत्र के बाद पाया कि शिकायत कर्ताओं ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के चार खातों में लाखों रुपये जमा कराए हैं। बदरपुर नई दिल्ली, पहाड़गंज नई दिल्ली, बरोली नोयडा, पहाड़गंज नई दिल्ली में अन्य खातों में इन रुपयों को जमा कराया गया। खाते महमूद खान निवासी हदू मोहल्ला मदनपुर सरिता विहार, मुकेश कुमार निवासी सदर थाना रोड़ बरत उटी नई दिल्ली, श्रेष्ठ वर्स और राम लखन निवासी सिंघाडा नबी करीब पहाड़गंज के नाम से हैं। 

शिकायत कर्ताओं से रुपये लेने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी गई। आनलाइन नौकरी प्रदान करने वाली कंपनियों ने वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया के  जरिये लोगों को ठगा है। ई मेल के जरिए कई बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। नौकरी दिलाने की आड़ में लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। धोखाधड़ी करने वाले लोग आधुनिक तकनीक को जानते हैं और कई मासूम लोगों को लूटा गया है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया में इनके खिलाफ मामला बना और क्राइम ब्रांच ने 36/2018 एफआईआर में 420 आरपीसी और 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल इस मामले में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम जल्द ही नई दिल्ली रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें