फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र सद्दाम हुसैन निवासी कालाबन वर्तमान में मेंढर के धारानाछन्नी और राजोरी के धानवां मोड निवासी नाजिर हुसैन के खिलाफ दायर किया है। आरोपपत्र में करीब 460 लोगों के बयान शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के आरोप पत्र के अनुसार मई 2019 में भोलेभाले लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने की अब्दुल करीम सहित अन्य लोगों ने पुलिस थाना मेंढर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि मेंढर निवासी तारिक महमूद, उसकी पत्नी शाजिया कौसर, जफर इकबाल, जहीर अब्बास, इम्तियाज अहमद और मुर्तजा अहमद, सद्दाम हुसैन और नाजिर हुसैन हेबल्स-ए-कॉमर्स नाम से एक कंपनी चला रहे हैं। और लोगों को बता रहे हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग पर भारी छूट चल रही है और साथ ही गिफ्ट दिए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से कैश यह कहकर लेना शुरू कर दिया कि तीन हफ्ते के समय में पैसा दोगुना हो जाएगा। इस तरह से उन्होंने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने पुंछ में जाकर कई दिनों तक जांच की और 7300 से जल्द पन्नों के रिकॉर्ड तैयार कर कोर्ट में पेश किए हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पहले ही छह लोगाें मेंढर निवासी तारिक महमूद, उसकी पत्नी शाजिया कौसर, जफर इकबाल, जहीर अब्बास, इम्तियाज अहमद और मुर्तजा अहमद के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर लिए हैं। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति और नकदी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें