जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गुड़ा बख्शी नगर निवासी आरोपी विपन गुप्ता, मंजु गुप्ता और अमन गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन आरोपियों के खिलाफ संजय नगर निवासी राहुल गुप्ता ने बख्शीनगर स्थित शिव फाइनेंस नामक कंपनी के तहत मनी कमेटी ग्रुप चलाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार इस ग्रुप में शिकायतकर्ता ने मासिक तौर पर कुल पांच लाख रुपये जमा करने की बात कही थी। शिकायतकर्ता के बार बार कहने के बाद आरोपी विपन गुप्ता ने शिकायतकर्ता को 75,000 रुपये के दो चेक दिए जिसे बैंक ने स्वीकार करने से मना कर दिया। इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने छानबीन कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की गई है। ब्यूरो