फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा: जाना था कनाडा पहुंचा दिया थाइलैंड... 10 लाख रुपये भी ठगे, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 15 Sep 2023 10:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरएसपुरा के बलविंदर सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। आरोपियों ने नकली वीजा थमा पर पीड़ित को थाइलैंड में अकेला छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के आरएसपुरा तहसील के चक मोड़ गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने नकली वीजा थमा पर पीड़ित को थाइलैंड में अकेला छोड़ दिया। बलविंदर ने क्राइम ब्रांच जम्मू में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर पांच आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बचन लाल को अच्छी तरह से जानता था। उसने वादा किया था कि कनाडा के लिए वीजा लगवाएगा। इसके लिए 1.50 लाख रुपये पहले लिए। अन्य आरोपी नेहा भारद्वाज को शिकायतकर्ता के साथ थाइलैंड जाने के लिए कहा और साथ ही 8.50 लाख मांगे। बचन लाल को पूरे पैसे मिलने के बाद दोनों ने बलविंदर को फर्जी वीजा के साथ थाइलैंड में छोड़ दिया।

गहनता से जांच के लिए अपराध शाखा जम्मू की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बचन लाल निवासी गंग्याल, उसकी पत्नी सुदेश कुमारी, बेटा रोहित कुमार, जतिन वशिष्ठ निवासी अध्यापक नगर, नांगलोई (नई दिल्ली) और उसकी पत्नी नेहा भारद्वाज के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें