फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime Kashmir: वरिष्ठ नौकरशाह शाहिद चौधरी का फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क 

Thu, 23 Jun 2022 03:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में आम जनता को सतर्क रहने और फर्जी व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर का उपयोग करने वाले धोखेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के लिए हाई-प्रोफाइल सरकारी अधिकारियों या गणमान्य व्यक्तियों की फोटो व उनके फर्जी अकाउंट बनाकर आम लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर व व्हाट्सएप डीपी लगाकर परिचितों व आम लोगों को ठग रहे हैं। ताजा मामला वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी से जुड़ा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों को इसकी सूचना देने के साथ सावधान रहने की भी सलाह दी है। साथ ही पुलिस से भी आग्रह किया है कि वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन


चौधरी ने ट्विटर पर लिखा कि एक साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 8105819214 और उसकी तस्वीर का उपयोग उनके सहयोगियों और दोस्तों को संदेश भेजकर पैसे मांग रहा है। इसके बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक  विजय कुमार ने एक ट्वीट में आम जनता को सतर्क रहने और फर्जी व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर का उपयोग करने वाले धोखेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के लिए हाई-प्रोफाइल सरकारी अधिकारियों या गणमान्य व्यक्तियों की फोटो व उनके फर्जी अकाउंट बनाकर आम लोगों को ठग रहे हैं। आईजी ने इस मामले में पुलिस की ओर से जारी सलाह का पालन करने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन


लोगों को अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से प्राप्त संदेशों का जवाब नहीं देने और पैसे ट्रांसफर नहीं करने या ऑनलाइन उपहार वाउचर खरीदने की सलाह दी है। लोगों से बैंकिंग विवरण साझा नहीं करने और किसी रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए भी कहा।

आदिवासी मामलों के विभाग के सचिव और मिशन यूथ जम्मू और कश्मीर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी शाहिद चौधरी को 2015 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री का पुरस्कार मिला है।

कई अफसरों को लगा है चूना

साइबर अपराधियों ने हाल ही में परिचितों से अमेजॉन उपहार कार्ड मांगने के लिए चंडीगढ़ पुलिस प्रमुख की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा  जम्मू-कश्मीर प्रशासन के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी साइबर अपराधियों ने बैंक खातों में हैक करके पैसे निकालने के लिए निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें