फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ के जहर के खिलाफ फूटा गुस्सा

Fri, 17 Oct 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डोगरा फ्रंट और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुशर्रफ ने सीज फायर का उल्लंघन करने के लिए भारतीय जवानों को जिम्मेदार ठहराकर साबित कर दिया है कि उनकी कथनी में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


उन्हें घाटी में सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान मुशर्रफ, नवाज शरीफ और पाक के झंडे को आग के हवाले किया गया। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि बेनजीर बुट्टो की हत्या में अदालत का सामना कर रहे मुशर्रफ की कारगुजारियां अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में बेनकाब हुई हैं।


सीमा पार से पाक लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर भीषण गोलाबारी कर रहा है। मुशर्रफ द्वारा भारत और भारतीय सेना के खिलाफ आग बरपना नई बात नहीं है। प्रदर्शन में बाबा, जनक, रमण, रवि, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें