फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहनों के चालान, तीन ट्रैक्टर ट्राली सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। वीरवार को कटड़ा मार्ग पर सूला में नाका लगा कर चार वाहनों के चालान काटने सहित तीन ट्रैक्टर ट्राली को सील किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एआरटीओ राजेेश गुप्ता की ओर से वीरवार को कटड़ा मार्ग पर सुला क्षेत्र में नाका लगा कर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान चार वाहनों के चालान काटने सहित तीन ट्रैक्टर ट्राली को सील किया गया। साथ ही कंपाउंड चालान के रूप में चालीस हजार रुपये वसूले गए। वाहन चलाते समय एसओपी का पालन नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे छह चालकों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओं ने सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। वहीं, लापरवाही बरतने पर सख्ती कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें