फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

4000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री, जम्मू-कश्मीर में 3 फरवरी को है रैली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 AM IST

सार

  • केंद्रीय सुरक्षाबल, सेना, बीएसएफ और राज्य पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अधिकारियों ने किया विजयपुर का दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : फाइल


स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अधिकारियों ने भी रैली स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, सांबा जिले की 10 पुलिस कंपनियां पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सेना की टुकडि़यां भी मोर्चा संभालेंगी।

 

सांबा बार्डर से हाईवे तक सभी चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वेन्यू स्थल को 20 दिन पहले ही सील कर दिया गया था। सांबा के एसएसपी कौशल शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। 


अभेद सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बार्डर से लेकर शहर तक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next