राफियाबाद में मुठभेड़ के कुछ ही घंटे बाद हंदवाड़ा इलाके में भी बुधवार की रात सुरक्षाबलों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पूरी रात चली इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए लेकिन साथ ही एक पैरा फोर्स का जवान भी शहीद हो गया।
बुधवार रात उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के ड्रेल (विलेगम) इलाके में सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने यह आपरेसन गुप्त सूचना के आधार पर शुरु किया था।
इस मुठभेड़ में मारे गए चारों आंतकी लश्कर के सदस्य बताए जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि सेना ने पिछले 24 घंटे में कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों के कुछ पांच आतंकी मार गिराए हैं।