फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कटड़ा से प्रवासी श्रमिकों के लिए चार और ट्रेन, छत्तीसगढ़ के लिए तीन और मध्यप्रदेश के लिए एक

Tue, 02 Jun 2020 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार कटड़ा रेलवे स्टेशन दो और तीन जून को चार स्पेशल ट्रेन चला रही है। इनमें तीन ट्रेन छत्तीसगढ़ और एक मध्यप्रदेश के लिए है। इससे पहले भी कटड़ा से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार यानी कल कटड़ा से पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। दोपहर एक बजे ट्रेन श्रमिकों को लेकर रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर और चमपा स्टेशन पर रुकेगी। दूसरी ट्रेन शाम पांचे बजे कटड़ा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर, भारतपुरा, बिलासपुर और चंपा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

तीन जून को दिन की पहली ट्रेन दोपहर एक बजे कटड़ा से रायगढ़ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन भी बिलासपुर और चंपा रेलवे स्टेशन रुकेगी। वहीं दूसरी ट्रेन शाम पांच बजे कटड़ा से मध्यप्रदेश के अनुपूरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन ग्वालियर और सागर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


ट्रेन से यात्रा करने को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने जरूरी दिश-निर्देश जारी किए हैं। इसमें किसी भी गैर पंजीकृत श्रमिक को सफर करने की इजाजत नहीं मिलेगी। सफर करने वाले श्रमिकों का मेडिकल जांच होनी जरूरी होनी चाहिए। श्रम विभाग ने श्रमिकों की मदद और सुविधा के लिए जम्मू और कश्मीर संभाग में अपने अधिकारियों को नियुक्ति किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें