फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त से हिरासत में चल रहे चार कश्मीरी नेता परिवारों से मिले, जल्द नेताओं की हो सकती है रिहाई

Sun, 24 Nov 2019 10:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
एमएलए हॉस्टल पहुंचे नजरबंद नेताओं के रिश्तेदार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से हिरासत में लिए गए कुछ कश्मीरी नेताओं को पहली बार परिवार वालों से मिलने की अनुमति दी गई। माना जा रहा है कि इनमें से कुछ नेताओं को जल्द ही रिहा किया जा सकता है। इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन केंद्र सरकार के संपर्क में है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए नेताओं में से कुछ ने प्रशासन से आग्रह किया था कि उन्हें परिवार वालों से मिलने की अनुमति दी जाए। इस पर प्रशासन ने एमएलए हॉस्टल में बंद अलग-अलग पार्टियों के चार नेताओं को घर जाने की अनुमति दी। शनिवार को कुछ घंटे परिवार वालों के साथ बिताने के बाद ये नेता हॉस्टल लौट आए। 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती समेत नेकां, पीडीपी, पीपुल्स कांफ्रेंस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। बाद में 17 सितंबर को फारूक को पीएसए में निरुद्ध कर दिया गया। घाटी में इन दिनों तेजी से माहौल में सुधार आया है। 
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज तथा विभिन्न कारोबारी प्रतिष्ठानों के खुलने के साथ ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी है। तेजी से सामान्य हो रहे माहौल से बौखलाए आतंकी संगठनों की ओर से दुकानें न खोलने के धमकी भरे पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

एक दिन पहले हॉस्टल से बरामद हुए थे 12 मोबाइल
17 नवंबर को डल झील किनारे बने सेंटूर होटल में बंद 34 नेताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलए हॉस्टल में शिफ्ट किया गया। यहां मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने की सूचना पर शनिवार को प्रशासन ने तलाशी ली तो 12 मोबाइल बरामद किए गए। एमएलए हॉस्टल को अस्थायी जेल बनाया गया है। जेल मैन्युअल के अनुसार यहां मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें