फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूस्खलन की चपेट में आए चार मकान, डेढ़ दर्जन परिवारों का रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गत दिनों हुई भारी बारिश से हर ओर तबाही ही तबाही दिखाई दे रही है। अब भी कई मार्गों पर आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। वहीं गोरन में शुक्रवार की सुबह भूस्खलन से चार मकान गिरने की कगार पर आ गए हैं। जबकि डेढ़ दर्जन परिवारों का आवागमन का रास्ता बाधित हो गया है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी देव स्थान बाबा शिवो गोरन विकास कमेटी के प्रधान व महंत देस राज गिरी ने बताया कि देव स्थान के निकट एक मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह भूस्खलन हुआ। इससे चार मकानों के गिरने की आशंका बनी हुई है। मकानों की चहाररीवारी गिर गई है। शौचालय धराशायी हो गए हैं। डेढ़ दर्जन परिवारों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि उक्त मोहल्ले के निवासी सत पाल, शाम लाल, राकेश शर्मा, तिलक राज, जगदीश राज, लेख राज, ओंकार चंद, बोद राज, गणेश राज, चमन लाल, भगवान दास, जोगिंदर कुमार, सोम नाथ, वियासो देवी, मंगल दास और दर्शना देवी ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें