कटड़ा। रियासी पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना चार गोवंशों को ले जा रहे एक टाटा मोबाइल को रोका। वाहन रियासी से कटड़ा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान मोहम्मद आसिफ निवासी तंगर, रामबन और सह-चालक शकील मोहम्मद निवासी कैंथगली के रूप में हुई है। दोनों अवैध रूप से गोवंश ले जाने का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ख्यातिमान खजुरिया ने बताया कि एसएसपी रियासी के निर्देश पर एएसपी कटड़ा विपन चंद्रा और एसडीपीओ विषम दुबे की देखरेख में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। संवाद