जम्मू-कश्मीर के बनिहाल इलाके में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में चार सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सेना चार जवान श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे थे।
बनिहाल के निकट उनकी कार (जेके 02 एन 6332) सतानी नाल्ला के निकट दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें कार में सवार चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
हादसे में घायल जवान को इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतकों की पहचान पवन कुमार(बचयाल), विजय कुमार, (गौ मनसा), ओम प्रकाश( उधमपुर) और अखनूर के पवन कुमार के रूप में की गई। जबकि घायल जवान का नाम कठुआ के जोगिंदर पाल के रूप में हुई थी।
Jammu & Kashmir: Four army personnel dead and one seriously injured in a road accident on Srinagar-Jammu highway near Banihal
— ANI (@ANI) December 1, 2017