फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कल श्रीनगर में होगी फॉर्मूला-4 कार रन, डिवकॉम ने जांचे प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर में पहली बार फॉर्मूला-4 कार रन का आयोजन किया जा रहा है। ललित घाट से नेहरू पार्क तक फॉर्मूला-4 कार रन का शो रविवार को श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध फॉर्मूला ड्राइवर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। यह बुलेवार्ड रोड पर देखने के लिए एक रोमांचक शो होगा, जबकि ड्राइवर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 1.7 किलोमीटर की दूरी पर दौड़ और स्टंट में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधुड़ी ने शुक्रवार को कार्यक्रम के सफल आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैठक की। कहा कि अपनी तरह का यह पहला आयोजन युवाओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा और उनमें फॉर्मूला-4 खेल के प्रति जुनून पैदा करेगा। श्रीनगर में फॉर्मूला-4 कार रेस की मेजबानी को बड़ी उपलब्धियों में से एक बताते हुए डिवकॉम ने कहा कि यह अवसर कश्मीर के खेल प्रेमियों के लिए विकल्पों का दायरा खोलेगा और घाटी के उत्साही लोगों के लिए एक नए करियर विकल्प की शुरुआत होगी।व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उक्त सड़क का समतलीकरण एवं मार्ग पर गड्ढों पर ब्लैक-टॉपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिवीजनल कमिश्नर ने मार्ग के दोनों छोर पर लाल बैरिकेड्स सहित सी-टाइप 2-स्तरीय बैरिकेड्स लगाने के अलावा दो क्रिटिकल केयर एंबुलेंस और अग्निशामक यंत्रों के साथ एक मेडिकल टीम की तैनाती का निर्देश दिया। कार्यक्रम के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था और ड्रोन की अनुमति सहित कार्यक्रम प्रबंधन के लिए अन्य आवश्यकताओं के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें