फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा पूर्व आतंकी

Wed, 03 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
Saifullah Farooq
विज्ञापन

घाटी में जहां आम लोग भाजपा के साथ अपना नाम जोड़ने से पहले सोचते हैं। वहीं एक चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व आतंकी कमांडर रहा सैफुल्ला फारूक भाजपा के टिकट पर श्रीनगर से निकाय चुनाव लड़ने के लिए खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


उसका नामांकन भरते हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसके समक्ष भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर मौजूद हैं। 

बता दें कि फारूक वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना के तहत नेपाल के रास्ते वापस लौटा था और सरेंडर किया था। वह घाटी में सरेंडर आतंकियों की जम्मू कश्मीर ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष भी रह चुका है।

वहीं, सैफुल्ला का कहना है कि मैं अमन के लिए कश्मीर में काम कर रहा हूं। मेरा भाई भी आतंकियों द्वारा मारा गया था। अगर आज भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं तो उसपर सवाल उठाए जा रहे हैं। मेरा चुनाव लड़ने का फैसला सही है, मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें