फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकी हमले में घायल तनवीर की मौत, आतंक की राह छोड़ने पर आतंकियों ने ही किया था हमला

Sun, 25 Oct 2020 12:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

आतंक की राह छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे तनवीर आलम सोफी ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीते 15 अक्तूबर को अज्ञात आतंकियों ने पुलवामा में तनवीर पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


हमले में तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर रेफर कर दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि तनवीर सोफी एक साल पहले आतंकी संगठन में था। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में वह अपनी दुकान चला रहा था। 15 अक्तूबर की शाम को तनवीर दुकान बंद कर रहा था, इसी दौरान आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें