फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पूर्व पुलिस अधिकारी नेशनल कांफ्रेंस में हुए शामिल

Wed, 28 Nov 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व अधिकारी एसएसपी रियाज बेदार मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर उमर ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी के अनुभव का पार्टी का लाभ होगा। 
विज्ञापन


उधर, रियाज बेदार ने कहा कि एनसी ही एक ऐसी पार्टी है जो कश्मीरियों के हितों की रक्षा कर सकती है। इस कारण पार्टी में शामिल हुए हैं। सनद रहे कि बेदार बारामुला जिले के पट्टन इलाके के रहने वाले हैं। वह पीडीपी के बागी नेता और हाल ही में पीसी में शामिल हुए इमरान अंसारी को टक्कर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें