फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहरों में गंदगी देख नाराज हुए पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने बिश्नाह क्षेत्र के सरपंचों व पंचों के साथ तहसील की पंचायतों की नहरों की सफाई का जायजा लिया। नहरों में गंदगी और बेतहाशा जंगली पौधे देखकर पूर्व मंत्री काफी खफा नजर आए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बिश्नाह की नहरों की जल्द सफाई कराने को कहा, ताकि पानी की कमी से कृषि क्षेत्र प्रभावित न हो।
बिश्नाह क्षेत्र के किसानों द्वारा नहरों की सफाई उचित और सही ढंग से न किए जाने का मुद्दा समय समय पर उठाया जाता रहा है। इसी के तहत पूर्व मंत्री ने बिश्नाह क्षेत्र की देयोली, लसवाड़ा, मखनपुर सहित अन्य पंचायतों का दौरा कर स्थानीय किसानों को सिंचाई से संबंधित आ रही परेशानियों की जानकारी ली। वहीं, स्थानीय किसानों ने पूर्व मंत्री से शिकायत की कि उन्हें सरकार के किए वादे का 20 प्रतिशत पानी भी नहीं मिल रहा है, और पर्याप्त सफाई या मरम्मत के बिना नहरों में पानी छोड़ दिया जाता है। इस कारण बहुत पानी बर्बाद हो जाता है और उन खेतों में भी चला जाता है जहां पर पानी की आवश्यकता नहीं होती। इससे फसलों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई नाले और सहायक नदियां सूख गई हैं। पूर्व मंत्री ने सरकार से अपील की कि गांवों में किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए नहरों और पानी के पंपों पर निर्भर हैं। लेकिन, कुछ वर्षों से नहरों में पानी का बहाव बंद हो गया है। बिश्नाह क्षेत्र के गांवों के अंत तक नहरों में पानी की जगह गंदगी, खरपतवार, जंगली घास और प्लास्टिक की बोतलें भरी हुई हैं। कुछ जगहों पर नहरें सूख गई हैं, क्योंकि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नहरों से ठीक से गाद नहीं निकाली। सिंचाई विभाग का यह उदासीन रवैया ग्रामीणों की पीड़ा का कारण है। उन्होंने संबंधित विभाग को जल्द नहरों को अच्छी तरह साफ करने के साथ मरम्मत करने की चेतावनी दी। मौके पर सरपंच जतिंदर सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच कमल सिंह, सरपंच अनिल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें