पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाक का पक्ष लेते हुए भारत के खिलाफ एक अपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद से ही भारत में उनकी काफी किरकरी हुई है। सोशल मीडिया पर भी अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई जा रही है।
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव ने आज कश्मीर के मुद्दे पर अफरीदी द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि ' कौन है वो, आप लोग उसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं, ऐसे लोगों को इतना महत्व नहीं देते हैं। गौरतलब है कि अफरीदी के इस बयान का भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि देश के विरोध में कहीं जाने वाली किसी भी बात का मैं समर्थन नहीं करूंगा। बता दें कि अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि , 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। वहां पर आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है।
आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही है।' इस बयान पर पहले ही गौतम गंभीर जमकर अफरीदी की खिल्ली उड़ा चुका हैं।
गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं। अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में 'अंडर नाइनटीन' है, जो उनकी एज ब्रैकेट है।
मीडिया रिलेक्स रहे। वह डिसमिस पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं।' गौरतलब है कि ये पूरा मामला 1 अप्रैल के दिन जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में 12 आतंकी मारे गिराने के बाद शुरू हुआ। इस ऑपरेशन में सेना के तीन जवान सहित 5 अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी, जबकि 100 से अधिक घायल हुए थे।