फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे श्रीनगर

Fri, 20 Sep 2019 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

  • आजाद का चार दिवसीय यह दौरा उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हो रहा है
  • इससे पहले तीन बार उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था
  • अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह अनंतनाग और बारामूला में दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात करेंगे
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनुच्छेद 370 हटाने व केंद्र शासित राज्य बनाने के केंद्र के फैसले के बाद पहली बार शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। उनका चार दिवसीय यह दौरा उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हो रहा है। इससे पहले तीन बार उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था। 

विज्ञापन


आधिकारियों के अनुसार, आजाद शुक्रवार दोपहर श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह अनंतनाग और बारामूला में दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को चार जिलों, श्रीनगर, जम्मू, बारामुला, अनंतनाग की यात्रा करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें