फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक और उमर ने ही बिगाड़े कश्मीर के हालातः भाजपा महासचिव अशोक कौल

Fri, 06 Mar 2020 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने घाटी में हालात बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह पूर्व मंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को करार दिया है। कौल ने कहा कि आज दोनों पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद हैं तो कश्मीर में हालात सुधर गए हैं। कौल कश्मीर के एक होटल में नौसन्ज कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। कश्मीरी में नवनिर्माण को नौसन्ज कहते हैं।

विज्ञापन


कौल ने कहा कि घाटी से आठ मार्च को नई सियासी पार्टी वजूद में आ रही है। बेहतर होता नया दल बनाने वाले पहले से मौजूद किसी पार्टी का हिस्सा बनकर ही काम करते। कौल ने कहा कि भाजपा ने भी इन नेताओं को न्योता दिया था।

विज्ञापन

परिसीमन के बाद ही चुनाव

कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सीटों को बढ़ाया जाना है। परिसीमन की प्रक्रिया होने के बाद ही अगले चुनाव होंगे। नई सीटें बनाने के लिए क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आबादी ही आधार बनेगी।

भाजपा का बैक टू ब्लॉक
पार्टी महासचिव ने कहा कि घाटी में नौसन्ज यानी नवनिर्माण का आगाज किया गया है। घाटी में 136 ब्लॉक हैं। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को लेकर इन ब्लॉकों में जाएंगे। हर ब्लॉक में 48 घंटे रहकर समस्याएं सुनेंगे और उसके निपटारे की व्यवस्था करेंगे। समाधान के लिए उचित मंच पर मामले उठाए जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 से 25 मार्च तक चलेगा।

जन औषधि योजना पर पीएम करेंगे संवाद
उन्होंने कहा कि सात मार्च को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के लाभार्थियों से सीधी बातचीत करेंगे। इसी के तहत 7 मार्च को पुलवामा में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें