फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने वन अधिकार कमेटियों को दीं जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर में वन विभाग की ओर से मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएफओ विवेक मोदी ने वन अधिकार कमेटियों को जरूरी जानकारी दी। डीएफओ ने कहा कि एसटी और अन्य परंपरागत वनवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। लोग ग्रामसभा के माध्यम से सरकार से दावा पेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य वनवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी ब्लाकों की पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम कमेटियों का गठन किया गया है। अधिकारी ने कार्यशाला में पहुंचे पंचों-सरपंचों को कई प्रकार की अन्य जानकारियां दीं। इस मौके पर बिलावर के बीडीओ सतीश कुमार, मांडली के बीडीओ, नगरोटा के बीडीओ सहित वन विभाग के मुलाजिम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें