राजोरी गंभीर क्षेत्र के जंगलो मे लगी आग फोटो स्रोत एफपीएफ यानि फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स
राजोरी। मंजाकोट तहसील के गंभीर क्षेत्र में रविवार शाम जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। राजोरी से वन्यजीव संरक्षण बल और वन विभाग के कर्मचारी दमकल वाहनों के साथ माैके पर पहुंचे। तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वन्यजीव संरक्षण बल के सहायक निदेशक मसूद अहमद ने बताया कि जंगल में लगी आग के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। जंगल सड़क से दूर है इसलिए आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों से मदद नहीं मिली। कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से चल रहे शुष्क मौसम में किसी शरारती तत्व ने आग लगाई हो। पुलिस ने इस संबंध में संज्ञान लिया है। आग से वन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। संवाद