फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत की जीत पर आईबी व एलओसी पर जश्न

विज्ञापन
पुंछ में भारत की की 20 विश्वकप में विजय का जश्न मनाते नाचते युवा
विज्ञापन
परगवाल/पुंछ/नाैशेरा। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत पर आईबी और एलओसी से सटे इलाकों में देर रात जश्न मनाया गया। परगवाल में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर आतिशबाजी की। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र, धन्नतर सिंह, संजू वर्मा आदि ने कहा कि फाइनल रविवार होने से मैच का मजा दोगुना हो गया भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ नगर में भी जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर थिरकते, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ युवा व अन्य लोग बाजार में खुशियां मनाने निकले। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। डीएसपी आर शशिकांत रैना और एसएचओ एसडी सिंह स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ बाजार में मोजूद रहे। युवा अंकित कंधारी, संजय शर्मा, रोहन कुमार, मनमीत सिंह, नेत्र प्रकाश, रवि कुमार, अरूण कुमार आदि ने कहा कि पूरा विश्वास था कि आज जीत हमारी ही होगी।उधर, नौशेरा में भी डीजे की धुन पर नाचकर युवाओं ने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को बधाई देने की सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें