फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता: परम एफसी ने कश्मीर वारियर को 2-0 से हराया

विज्ञापन
18वें क्रिसमस गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच परम एफसी बनाम कश्मीर वॉरियर्स एफसी के बीच खेला
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जेएंडके स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वेल्फेयर एसोसिएशन एवं जेएंडके फुटबाल एसोसिएशन के सौजन्य से मिनी स्टेडियम परेड में 18वीं क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता जारी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नौवें दिन परम एफसी और कश्मीर वारियर एफसी के बीच मैच हुआ। इसमें परम एफसी 2-0 के अंतर से विजयी रहा। पहला गोल खिलाड़ी ट्राइवेल ने 6वें मिनट में किया। इसके बाद दूसरा गोल फरदीन ने 17वें मिनट के अंतराल के बाद दागा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश चंद्र, आयोजन सचिव यूसुफ डॉन, डेविड मसीह, कमलजीत, राकेश कुमार, चरणप्रीत सिंह, राजेश संबरिया मौजूद रहे। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल जेके बैंक-11 और सिटी क्लब उधमपुर के बीच मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें