अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीरवार को श्रीनगर के टीआरसी मैदान में कश्मीर सुपर लीग-2025 के क्वालीफायर 2 मैच में शामिल हुए। उपराज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि कश्मीर के युवाओं के दिलों में फुटबाल एक खास जगह रखता है यह सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। यह वास्तव में लोगों को जोड़ता है और दिलों को जोड़ता है। यह भाईचारे और एकता का प्रतीक है।
खिलाड़ियों और अधिकारियों से बातचीत की और इस ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी छह टीमों के मालिकों को सम्मानित किया। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और कश्मीर सुपर लीग के प्रायोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो उत्साह और जुनून देखा गया, वह वाकई उल्लेखनीय है।