संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मंडी थलोरा के रामलीला मैदान में चल रहे थलोर लीग फुटबाल प्रतियोगिता सीजन-5 में रविवार को
पहला मैच सैनिक कॉलोनी फुटबाल क्लब व कूटा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें सैनिक कॉलोनी ने 5-0 गोल अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच थलोरा फुटबाल क्लब व गुडा फुटबाल क्लब के मध्य खेला गया, इसमें थलोरा फुटबाल क्लब ने 4-2 से जीत दर्ज कर मैच पर अपना दबदबा बरकरार रखा। तीसरा मैच विंटर कैपिटल एफसी बनाम एफसी यूनाइटेड कठुआ के बीच होना था, इसमें विंटर कैपिटल टीम को वॉकओवर मिला।