फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाद्य नियमों की अनदेखी, कारोबारियों पर 13.78 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते 13.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दिसंबर 2025 से मई तक चलाए अभियान में कई निर्माता, वितरक और दुकानदार नियमों की अवहेलना करते मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में मिसब्रांडेड और घटिया खाद्य सामग्री, एक्सपायरी उत्पाद तथा सड़ा-गला मांस मिलने के मामले सामने आए। कुछ कारोबारी बिना लाइसेंस के कारोबार संचालित करते मिले जिसके बाद प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई की। 25 फूड बिजनेस ऑपरेटरों (एफबीओ) के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की है। अधिकारियों के अनुसार कारोबारियों ने पूर्व में लगाए गए जुर्माने जमा नहीं किए थे और लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू एवं एफएसएसए के अधिकारी विदु शेखर ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें