फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का आगाज: कश्मीर में रातें सर्द, तापमान शून्य से नीचे; मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी

Thu, 19 Nov 2026 09:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/शिमला/देहरादून

सार

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ गई है और उत्तर भारत में घना कोहरा छाएगा। बर्फबारी के कारण गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे रातें सर्द हो गई हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले तीन दिन घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि जम्मू में दिन के समय तापमान अभी 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ रहा है। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद के अनुसार गुलमर्ग, सोनमर्ग, बारामुला और कुपवाड़ा सहित घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालिया बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से बर्फबारी थमी हुई है और मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ा है। जम्मू में भी सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में 19 से 21 नवंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका है।

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में ऊटी और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और इस मौसम का पहला पाला पड़ा। पारा गिरने से ऊटी झील के निचले हिस्से, थलैकंधा, खंडल और रेस कोर्स ग्राउंड सहित कई इलाकों में घास, पेड़-पौधों पर गिरी ओस की बूंदे बर्फ बन गई। नीलगिरि में पाला आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में पड़ता है, लेकिन इस बार नवंबर में ही यह देखने को मिला।
विज्ञापन


कहां कितना तापमान 
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर- 0, गुलमर्ग -1.8, पहलगाम -2.8 और कुपवाड़ा -1.0 डिग्री न्यूनतम तापमान 

हिमाचल प्रदेश:  मनाली 2.8, शिमला 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 

उत्तराखंड : नैनीताल 7.3, देहरादून 9.9 डिग्री न्यूनतम तापमान

कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान, अब 100 किमी की गति से कल आंध्र तट पार करेगा
बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान अकवान अब कमजोर पड़ गया है और उसने अपनी दिशा भी बदल ली है। अब इसके 20 नवंबर को दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की संभावना है। तट पार करते समय हवा की अधिकतम निरंतर गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह अनुमान लगाया था कि यह चक्रवात 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करेगा और उस समय हवा की अधिकतम निरंतर गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा (झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटा) रहेगी। मौसम विभाग ने उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें