फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागिंग अभियान का 9 से किया जाएगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर को डेंगू और मलेरिया से मुक्त करने के लिए नगर निगम जम्मू द्वारा थर्मल फागिंग अभियान के अलावा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह बात जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जम्मू शहर को डेंगू व मलेरिया के खतरे से मुक्त करने के लिए 9 सितंबर से शहर के सभी 75 वार्डों में एक विशेष थर्मल फागिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान की विशेषता यह है कि समाचार पत्रों में एक विज्ञापन के माध्यम से वार्ड के संबंधित पार्षद, एसओ और एएसओ के मोबाइल नंबर प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में लोग अभियान से संतुष्ट नहीं हो तो दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बलोरिया ने कहा कि एक वार्ड से फागिंग अभियान अगली वार्ड में तभी आगे बढ़ेगा, जब वहां का स्थानीय पार्षद फागिंग सही प्रकार से होने की एनओसी देगा।
पूर्व में फागिंग को लेकर बहुत सी शिकायतें लोगों द्वारा निगम को मिली है। ऐसे में इन शिकायतों को समाप्त करने के लिए ही यह एनओसी सिस्टम लागू किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम सितंबर माह के अंत में एक विशेष सेनिटेशन ड्राइव भी शुरू करने जा रहा है। इसमें सभी वार्डों की जमीनी स्तर पर नालियों-गलियों की सफाई की जाएगी। इस अभियान में भी पार्षद की एनओसी के बिना ड्राइव को
आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह अभियान अक्तूबर माह तक चलेगा। शहर को कचरे से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। बलोरिया ने जम्मू शहर के लोगों से भी इन अभियानों में निगम का सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालने की अपील की है। इस मौके पर सचिव सुनैना शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी एमएस खान, मुख्य परिवहन अधिकारी तलत महमूद खान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें