23 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगा थर्मल फॉगिंग का अभियान, शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते मच्छरों के खतरे को देखते हुए नगर निगम आज से थर्मल फॉगिंग शुरू कर रहा है। इसका विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ यह अभियान 29 अगस्त तक चलेगा। शहर के विभिन्न वार्ड में चरणबद्ध तरीके से शाम चार बजे के बाद फॉगिंग होगी ताकि डेंगू- चिकनगुनिया से बचाव हो।
राज्य मलेरिया नियंत्रण विभाग ने निगम को ऐसे इलाकों में प्राथमिकता देने को कहा है जहां से हर साल डेंगू के मामले आते है। जम्मू शहर में विशेष जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे है। जगह-जगह खोदाई हुई है जहां बारिश का पानी जमा हो रहा है। ज्यादा समय तक पानी जमा रहने रहने से वहां डेंगू का लारवा पैदा होता है। ऐसे में निगम ने समय रहते ही थर्मल फॉगिंग शुरू करने का फैसला लिया है। इससे समय रहते डेंगू को पनपने से रोक जा सकता है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान एक महीने से ज्यादा तक चलेगा। हर वार्ड को कवर करने की योजना है। इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी। थर्मल फॉगिंग के दौरान लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए। राज्य मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीजी रैना ने कहा कि निगम को हमने सूची भेजी थी ताकि समय रहते अभियान शुरू हो। उन्होंने विभाग के कर्मचारी घर-घर व मोहल्ले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।
यह है शेड्यूल
-
तारीख वार्ड नंबर क्षेत्र / मोहल्ला
23 जुलाई 34, 35 जानीपुर (नॉर्थ), जानीपुर (साउथ)
24 जुलाई 36, 37 जानीपुर (सेंट्रल), जानीपुर (वेस्ट)
25 जुलाई 27, 28, 29 बख्शी नगर, गुढ़ा बख्शी नगर, राजपुरा मंगोत्रियां
26 जुलाई 30, 31, 32 तालाब तिल्लो (नॉर्थ), तालाब तिल्लो (साउथ), गोल गुजराल
28 जुलाई 12, 13, 14, 19 कृष्णा नगर, रेशमघर, एबीसी, भगवती नगर, चांद नगर, ज्यूल
29 जुलाई 39, 40 तोप शेरखानियां, पूंछ हाउस
30 जुलाई 41, 61 बोहड़ी, पट्टा पलौड़ा
31 जुलाई 64, 65 चक चंगरवान, बरनाई, अपर धर्मल