फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी<bha>;</bha> घरों में ही दुबके रहे लोग, अलाव का लिया सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की दिनचर्या पर पड़ा कोहरे का असर, वाहनों की धीमी रही रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र में बुधवार रात से छाए घने कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर देखा गया। घने कोहरे के कारण वीरवार को जहां अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं, सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रही। क्षेत्र में लोग सर्दी और कोहरे से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
घने कोहरे के कारण बिश्नाह क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में सबसे अधिक ठंडा था। वार्ड 10 के कारोबारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण सर्दी बढ़ने से ग्राहक बाहर ही नहीं निकले। इसके चलते कारोबार काफी प्रभावित हुआ। वहीं, वार्ड 13 के ड्राइवर चरणजीत ने बताया कि वह बिश्नाह से जम्मू रूट की मेटाडोर चलाते हैं। घने कोहरे के कारण उन्हें वाहन चलाने में बहुत दिक्कत हुई। आलम यह रहा कि सुबह दृश्यता बहुत कम होने के कारण फॉग लाइट और डिपर जलाकर वाहन चलना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। हादसे से बचने के लिए गाड़ी बहुत धीरे-धीरे चलानी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिश्नाह के गांव सलैड के रहने वाले किसान विजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से पाला बढ़ेगा, जिससे आलू, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। पाले के नुकसान से बचाने के लिए किसानों ने फसलों की हल्की सिंचाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें