तीन दिन से पड़ रहे घने कोहरे ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुलिस महकमे के लिए चुनौती बना दिया है। खासकर सीमांत इलाकों में पुलिस को सुरक्षा पुख्ता करने में पूरा जोर लगाना पड़ रहा है।
यही नहीं, सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने इलाकों में रातभर खुद नाके लगाकर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
अपने-अपने क्षेत्रों में लगाए जाने वाले नाकों को रात में जाकर थाना प्रभारी जांचेंगे, ताकि किसी प्रकार की कोताही न हो।