फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बल्लो देवस्थान पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मथवार में धूमधाम से मनाया बाबा बल्लो का जन्मदिन, पूजा अर्चना के दौरान दरबार गूंजा जयकारों से
विज्ञापन


अखनूर। बाबा बल्लो जी देवस्थान मथवार में बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा जी का जन्मदिन पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। देवस्थान पर माथा टेकने के लिए सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी देकर पूजा अर्चना की व आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार की सुख शांति की कामना की। इस दौरान हेलिकॉप्टर से देव स्थान पर पुष्प वर्षा की गई।


श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य पुजारी पंडित अमीर चंद और देवस्थान के प्रमुख सेवक बाबा यशपाल शर्मा की मौजूदगी में सभी विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। दोपहर 12:30 बजे सांसद जुगल किशोर शर्मा, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीइओ अंशुल गर्ग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनेताओं ने पूर्णाहुति दी। हेलिकॉप्टर द्वारा देव स्थान के कई चक्कर काट कर की गई पुष्पवर्षा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजा अर्चना के दौरान पूरा दरबार बाबा बल्लो महाराज के जयकारों के साथ गूंज उठा। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत यशपाल ने कहा कि बाबा बल्लो जी के जन्मदिन पर देशभर से लोग पहुंचते हैं। इस मौके पर प्रमुख सचिव शैलेन्द्र कुमार (आईएएस), पूर्व डीजीपी जम्मू कश्मीर पुलिस दिलबाग सिंह, एडीजीपी आनंद जैन, एडीजीपी आलोक कुमार, एसएसपी मोहिता शर्मा, एसएसपी मोहन लाल भगत, एसएसपी संदीप मेहता, एसएसपी रणदीप कुमार, एसपी साउथ अजय शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर पर्यटन विभाग सुनैना मेहता, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री पवन गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिय सेठी, टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें