फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीआईजी ने साइबर सेल, हवालात, शिकायत रजिस्टर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने बुधवार को पुलिस स्टेशन दोमाना का औचक दौरा किया। उन्होंने एमएचसी कक्ष, साइबर सेल, मालखाना, हवालात, शिकायत रजिस्टर और महिला डेस्क रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएचओ और अन्य कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन और आसपास के क्षेत्र की सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सार्वजनिक शिकायतों का निवारण करने और महिला शिकायतकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया। लिस स्टेशन दोमाना के अधिकार क्षेत्र में एंटी ड्रग्स होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों का निपटारा थाने की महिला स्टाफ द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस सड़क दुर्घटना, भूमि विवाद आदि मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने थाने की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें