पंजतीर्थी के सर्कुलर रोड पर यातायात के लिए सड़क खुली।
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी सड़कें बंद
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो हजार से ज्यादा सड़कें जम्मू संभाग के दस जिलों में ठप हो गई थीं। इनमें जम्मू में 450, राजोरी में 400, पुंछ में 225, कठुआ और उधमपुर में 200-200, डोडा में 175, रामबन में 100, रियासी में 150, सांबा में 90 और किश्तवाड़ में 70 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा कश्मीर संभाग के कुलगाम, अनंतनाग और शोपिया जिलों में सड़कों पर बारिश का असर पड़ा है।
90 फीसदी सड़कों को किया बहाल
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि बारिश से बंद सड़कों में अब तक 90 फीसदी को बहाल कर लिया गया है। 10 फीसदी सड़कें ज्यादा भूस्खलन की वजह से बहाल नहीं हो पाई हैं। मानसून से हुए नुकसान का अनुमान करीब एक हजार करोड़ रुपये है। विभाग इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में सड़क बहाल करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। पीडब्ल्यूडी ने भूस्खलन के बाद मशीनों को सड़क पर उतार दिया था और तब से विभाग लगातार मलबा हटा रहा है।