फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौरी की लाइफलाइन ठप: थन्नामंडी-बुफलियाज सड़क बाढ़ में बही, 15 दिन से है बंद; जानें क्या बोले स्थानीय लोग

Thu, 30 Jul 2026 01:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजौरी (जम्मू-कश्मीर)

सार

अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हाल ही में बनी थन्नामंडी-डीकेजी-बुफलियाज सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। यह सड़क सीमा सड़क संगठन का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो राजौरी और पुंछ जिलों जो जोड़ता है।
विज्ञापन
बाढ़ से राजौरी-पुंछ जोड़ने वाली अहम सड़क क्षतिग्रस्त - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। थन्नामंडी-बुफलियाज सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। यह सड़क राजौरी और पुंछ जिलों को आपस में तथा डीकेजी के जरिये कश्मीर घाटी से जोड़ती है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) युद्ध स्तर पर इसकी मरम्मत का काम कर रहा है।

विज्ञापन


एक निजी कंपनी के स्थल अभियंता वकार चौधरी ने बताया कि सड़क का काम अंतिम चरण में था। केवल 8-10 प्रतिशत कार्य शेष था। अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से उन्हें 25 से 30 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि काम बहुत तेजी और अच्छे से चल रहा था। वर्तमान में, मरम्मत के लिए यंत्र लगाए गए हैं और काम जारी है। 

विज्ञापन


चौधरी ने उम्मीद जताई कि सड़क दो दिनों के भीतर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। स्थानीय निवासी अब्दुल हामिद ने सड़क की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बीआरओ से जल्द से जल्द मलबा हटाने का आग्रह किया ताकि सड़क फिर से खुल सके। हामिद के अनुसार, लोग यात्रा और काम के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं और उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।



स्थानीय लोगों की अपील
स्थानीय निवासी अब्दुल हामिद ने बताया कि सड़क 12 से 15 दिन से बंद है। इससे लोगों को आने-जाने और अपने कारोबार चलाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बीआरओ से काम में तेजी लाने और जल्द सड़क चालू करने की पुरजोर अपील की। बीआरओ ने आश्वासन दिया है कि 1-2 दिनों में मलबा हटाकर सड़क को फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें