कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण चार दिन तक उड़ान सेवा बंद रहने के बाद गुरुवार को पहली फ्लाइट श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसकी जानकारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दी। बता दें कि पिछले चार दिन से श्रीनगर के लिए विमान सेवा प्रभावित थी।
श्रीनगर में एयरपोर्ट रनवे पर कम दृश्यता के कारण विमानों का संचालन नहीं हो सका था। जम्मू से श्रीनगर जाने वाली आधा दर्जन के करीब उड़ानें रद्द रहीं। श्रीनगर एयरपोर्ट के रन-वे पर बर्फ हटाए जाने के बाद गुरुवार को पहली फ्लाइट पहुंची।