फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बीएसएफ की हुई फ्लैग मीटिंग, भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर जताया कड़ा विरोध

Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फ्लैग मीटिंग के दौरान भारतीय अफसरों ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल(FILE) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान रेंजर्स के साथ हुई फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बुधवार को हुए संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ा विरोध जताया है। मीटिंग के दौरान भारतीय अफसरों ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। इस फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान के 13 चिनाब रेंजर्स कमांडर डब्ल्यूजीसीडीआर हमजा व बीएसएफ 165 वाहिनी के कमांडेंट अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ऑक्ट्राय पोस्ट पर वीरवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई फ्लैग मीटिंग करीब 45 मिनट चली। बीएसएफ अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलाबारी पर सख्त एतराज जताया। बीएसएफ अधिकारियों ने रेंजर्स को बताया कि उनके जवान भारतीय क्षेत्र में उगे सरकंडों को हटाने का काम कर रहे थे। इस दौरान गोलीबारी करना गलत है। जबकि पाकिस्तानी रेंजर्स को इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। मालूम हो कि बुधवार शाम भारतीय पोस्ट अला माई दे कोठे पर फायरिंग कर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें