फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंड़ा दिवस पर ड़ीसी रियासी को झड़ा लगाते हुए सैनिक वैलफेयर एशोशिएसन के सदस्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। मंगलवार को जिला प्रशासन की तरफ से सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान मिनी सचिवालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि सैनिकों की सुविधा के लिए जितना भी किया जाए वह कम है। सभी लोगों को सैनिकों के परिजनों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सेना के झंडा दिवस के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने नगर के मुख्य बाजार का भी दौरा किया। इस दौरान सभी को सेना का झंडा रूपी स्टिकर देते हुए इसके महत्व के बारे में बताया गया। नगर के सभी दुकानदारों ने सैनिक वेलफेयर फंड के लिए अपनी तरफ से उचित दान भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें