अवैध खनन से रेत ले जाता वाहन जब्त किया गया: स्रोत पुलिसं
जम्मू। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले कई वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बेलीचराना में चार, चट्ठा में एक वाहन जब्त किया है। खनन अधिकारी को संबंधित पुलिस द्वारा जानकारी दे दी गई है, ताकि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके। ये वाहन रेत, बजरी समेत अन्य सामान ले जाते हुए पकड़े गए। ब्यूरो