फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : कुलगाम में दो आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ कर पांच हाइब्रिड दहशतगर्द गिरफ्तार, सेना ने जब्त किये हथियार

Mon, 25 Sep 2023 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उनके पास से दो पिस्तौल, तीन हथगोले, एक यूबीजीएल और कुछ अन्य हथियार जब्त किए गए हैं। ये मददगार इलाके में सक्रिय आतंकियों की हर तरह से मदद करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पांच हाइब्रिड दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, तीन हथगोले, एक यूबीजीएल और कुछ अन्य हथियार जब्त किए गए हैं। ये मददगार इलाके में सक्रिय आतंकियों की हर तरह से मदद करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आदिल हुसैन वानी (निवासी-पोनीवाह), सुहैल अहमद डार (बडगाम), एतमाद अहमद लावे (ब्राजीलियन जगीर), मेहराज अहमद लोन (हावूरा) और सबजार अहमद खार (घाट रेडवानी पाइन) के रूप में की गई है। इस मामले में कैमोह पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें