लोगों ने समझा आतंकी हमला
दोपहर के समय गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए। इस वर्ष के पहले दिन से आतंकी घटनाओं के कारण चर्चा में रहने वाले राजोरी जिले के लोगों ने इसे भी आतंकी हमला समझ लिया और अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया। काफी देर तक लोग घरों में दुबके रहे। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह आतंकी हमला नहीं है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए थन्नामंडी से और रोमियो फोर्स के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
घटना की जांच जारी
हालांकि, सेना ने दावा किया कि राजोरी के सैन्य शिविर में हुई एक ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, 5 अक्टूबर 23 को राजोरी सेक्टर में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया था। अधिकारी को निकाला गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। घटना की आगे की जांच जारी है।