फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जम्मू में भूस्खलन, 5 की मौत

Wed, 03 Sep 2014 06:19 PM IST
विकास/अमर उजाला, रियासी/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग में हो रही बारिश के कारण रियासत के रियासी इलाके में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना रियासी जिले की महोरे तहसील के चुंघरा गांव में घटी है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मलवे में दबकर मौत हो गई।

इस हादसे में मरने वालों में चार बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी मालीकोट के रहने वाले थे। फिलहाल अभी तक इस परिवार के लोगों के नामों का पता नहीं चल सका है।

हादसे के बाद घटना स्थल पर सेना और बचाव दल पहुंच गया है। सेना फिलहाल मलवे को हटा रही है, मलवे में और लोगों के दबे होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें