फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी के पास छंब सेक्टर में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए, पाक की सरकारी एजेंसी ने की पुष्टि

Thu, 04 Jul 2019 02:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
छंब सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में हुए एक विस्फोट में पांच सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक घटना वहां की बरनाला तहसील में हुई है। 
विज्ञापन


घटना के लिए भारतीय सेना पर युद्ध विराम का उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। मारे गए सैनिकों के नाम बताने के साथ ही कहा गया कि घटना का कारण द्विपक्षीय युद्ध विराम के साथ-साथ यह अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी भी है। एजेंसी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा में भारतीय सैनिकों के दल पर पिछले साल 14 नवंबर को हुए आत्मघाती हमले के बाद से नियंत्रण रेखा पर लगातार तनाव के हालात बने हुए हैं। इस हमले में 40 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।  

पाकिस्तान ने इस कार्रवाई को गंभीर बताते हुए पुलवामा में आतंकी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत और बाद में वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किए गए शांति स्थापना के उपायों को विस्तार से उल्लेख किया है। कहा गया कि इससे पहले भारत की वायु सेना पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान अपने यहां किसी भी तरह के आतंकी प्रशिक्षण केंद्र होने के आरोपों से मजबूती के साथ इन्कार कर चुका है। यही नहीं, अमेरिका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर पाकिस्तान भारत के साथ अपने कुटनीतिक संबंधों को भी सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है।

आईबी और एलओसी पर बढ़ाई गई सुरक्षा  
सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकत को देखते हुए आईबी और एलओसी पर चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है। सभी जवानों को सतर्क कर दिया गया है। जिससे की पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत का जवाब दिया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें