फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नकली अमेरिकी डॉलर के साथ 5 कश्मीरी गिरफ्तार, दुकानों में सस्ते में बदल रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिद्दड़ा क्षेत्र में दुकानदारों के पास पहुंचे थे, आरोपियों में फल विक्रेता, ठेकेदार आदि शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमेरिका के नकली डॉलर के साथ कश्मीर के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग नकली करंसी को सिद्दड़ा क्षेत्र में दुकानों में बदलने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में फल विक्रेता, ठेकेदार और वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले शामिल हैं। ये लोग कश्मीर के शोपियां, श्रीनगर और पहलगाम के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में अब्दुल रशीद, निसार अहमद, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद फारूक शामिल हैं। इनके पास से अमेरिका के नकली डॉलर के दो बंडल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस संबंधी गुप्त सूचना मिली थी कि कश्मीर के रहने वाले चार-पांच लोग अलग-अलग दुकानों पर जाकर दुकानदारों को गुमराह कर सस्ते में अमेरिकी डॉलर भारतीय करंसी में बदल रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि वह लोग सऊदी अरब गए थे। जहां से वे ये डाॅलर लेकर आए हैं। सूचना मिलने के बाद पुुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया। इनके पास से जब यह करंसी बरामद की गई तो पता चला कि यह नकली है। दो बंडलों में बंधे यह नोट बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल होते हैं। पूछताछ में पता चला कि यह लोग कश्मीर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से सिद्दड़ा क्षेत्र में रह रहे हैं। थाना प्रभारी नगरोटा राजेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में किसी ने दिए थे ये डॉलर
आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि उनको ट्रेन में आते वक्त एक व्यक्ति ने यह नोट दिए थे। जिसने कहा था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसके पास यह डाॅलर हैं तो सस्ते में दे देगा। उसी से सस्ते दाम में लिए थे। हालांकि जिन लोगों को यह लोग आगे बेच रहे थे, उन्हें यह बता रहे थे कि नोट सऊदी अरब से लेकर आए हैं। यह लोग अपने बार बार बयान बदल रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस को अभी तक इनके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें